Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल गणेश रायते मुंबई पुलिस की LA-4 यूनिट से जुड़े थे और बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ड्यूटी के दौरान गणेश रायते ने अचानक अस्वस्थ महसूस किया और कुछ ही देर में वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें बांद्रा के भाभा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

सलमान खान की सुरक्षा पिछले कुछ समय से काफी कड़ी है। अभिनेता को मिल रही धमकियों और वर्ष 2024 में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। इसी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है।

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की अचानक मौत से मुंबई पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी कर रही है।

 
 
Previous News

पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज

Next News

अभिजीत दिपके का पुलिस अधिकारी से विवाद, सीआईडी पर निगरानी का लगाया आरोप