Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गैस सिलेंडर विस्फोट में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी; इलाके में मचा हड़कंप

राजगढ़ बाईपास स्थित शिवधाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सुरेंद्र सिंह भल्ला के घर के रसोईघर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में सुरेंद्र सिंह भल्ला और उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया।

बताया जाता है कि रास्ते में नरसिंहगढ़ के पास सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। दंपति घर में अकेले रहते थे।

Previous News

संस्कृति विवि में अंतर्राष्ट्रीय एग्रीटेक सम्मेलन में फसल सुधार पर दिया जोर

Next News

कल्याण सिंह की खंडित प्रतिमा को लेकर लोधी समाज में आक्रोश, नई प्रतिमा की मांग तेज