Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मथुरा में दोनों पक्षों के बीच सुलह वार्ता की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधियों के बीच करीब 30 से 45 मिनट तक बैठक चली। इस दौरान दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने-अपने कानूनी तर्क और साक्ष्य रखे।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की दिशा में यह बैठक अहम मानी जा रही है। बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि एक साथ बैठे और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने अपना पक्ष सामने रखा।

सुलह वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अब 18 अगस्त की अगली तारीख तय की गई है। इस दिन दोनों पक्ष एक बार फिर बातचीत की मेज पर बैठेंगे और विवाद के समाधान को लेकर आगे की चर्चा करेंगे।

वहीं, मुस्लिम पक्ष की ओर से मीडिया में बयानबाजी को लेकर की गई गुहार के बाद अदालत ने दोनों पक्षों को सुलह प्रक्रिया के अंतिम चरण तक मीडिया में किसी तरह की बयानबाजी से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब दोनों पक्षों की ओर से सार्वजनिक बयान देने के बजाय सुलह वार्ता की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है और अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिश की जा रही है। 18 अगस्त को होने वाली अगली बैठक पर दोनों पक्षों के साथ-साथ पूरे देश की नजर रहेगी।

 
 
Previous News

दिल्ली में नाले के तेज बहाव में बहा 18 साल का युवक, नोएडा से लौटते वक्त हुआ हादसा

Next News

नशे में बेकाबू मर्सिडीज ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, 3 गाड़ियों को भी मारी टक्कर