Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से डिस्चार्ज; बोलीं- मेरी समाधि भी यहीं बनेगी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शुक्रवार को वृंदावन में अचानक तबीयत खराब हो गई। वह पिछले कई दिनों से वृंदावन में एकांतवास कर रही हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उमा भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान ही उन्होंने वृंदावन में निवास करने का संकल्प लिया था।

उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में परिक्रमा मार्ग स्थित विजय कौशल जी महाराज के निकुंज वन आश्रम में रह रही हैं और आगे भी समय-समय पर वृंदावन आती रहेंगी।

उमा भारती ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "मेरी इच्छा है कि मेरा अंतिम समय भी वृंदावन में ही बीते और मेरी समाधि भी यहीं बने।" उन्होंने ब्रजधाम के प्रति अपनी गहरी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव का भी उल्लेख किया।

Previous News

आगरा में धंसी सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढे में उतरकर हुआ प्रदर्शन

Next News

आगरा में आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोच-नोचकर मार डाला, VIDEO वायरल