Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
₹4200 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कुछ ही हफ्तों में क्षतिग्रस्त, NHAI का बड़ा एक्शन

लखनऊ। करीब ₹4200 करोड़ की लागत से तैयार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के कुछ ही हफ्तों बाद सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आने के बाद NHAI ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्नाव क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में स्लिपेज और सड़क की सतह खराब होने के बाद मरम्मत पूरी होने तक टोल वसूली स्थगित कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को जुलाई में यातायात के लिए खोला गया था। 26 जुलाई को किलोमीटर 64 के पास करीब 300 मीटर हिस्से में स्लिपेज दर्ज किया गया। प्रभावित स्थान पर यातायात डायवर्ट कर मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।

NHAI ने निर्माण से जुड़ी कंपनी PNC Infratech को 'नॉन-परफॉर्मर' घोषित करने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही प्रभावित हिस्से की मरम्मत अपने खर्च पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना से जुड़े कुछ इंजीनियरों और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

NHAI ने मामले की तकनीकी जांच कराने का भी निर्णय लिया है। सड़क को हुए नुकसान के कारणों और निर्माण की गुणवत्ता की विस्तृत जांच की जा रही है। मरम्मत पूरी होने तक एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से टोल नहीं लिया जाएगा।

Previous News

वृंदावन में सौ फुटा पुल के नीचे अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आगरा का रहने वाला है आरोपी

Next News

अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16.61 करोड़ बकाया पर संपत्ति नीलामी का नोटिस