Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एसएसपी ने पुलिस पेंशनर्स संग की बैठक, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बुधवार, 5 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर्स ने पेंशन से संबंधित लंबित प्रकरणों, विभिन्न शिकायतों और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को एसएसपी के समक्ष रखा। एसएसपी ने प्रत्येक समस्या को प्राथमिकता के साथ सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस पेंशनर्स से संबंधित किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनके कल्याण, सम्मान और सुविधाओं का ध्यान रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स मौजूद रहे।

Previous News

पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल

Next News

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ाई छोड़ दिखाई गई ‘धुरंधर’ फिल्म, वीडियो वायरल होने पर प्रिंसिपल को नोटिस