Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में ‘ऑपरेशन दहन’, 12 लाख की 1053 लीटर अवैध शराब कराई गई नष्ट

मथुरा। नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मथुरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत थाना शेरगढ़ में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 40 मुकदमों में जब्त कुल 1053 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद गठित संयुक्त टीम की मौजूदगी में जब्त शराब को नष्ट किया गया। इसमें करीब 900 लीटर अंग्रेजी शराब और 153 लीटर देशी शराब शामिल थी, जिसकी अनुमानित कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी छाता के निर्देशन तथा थाना शेरगढ़ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के मुताबिक, न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी 40 मुकदमों से संबंधित जब्त शराब का निस्तारण किया गया।

 
 
Previous News

मथुरा में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई, 140 ग्राम एल्प्राजोलम के साथ युवक गिरफ्तार

Next News

बुलंदशहर में खेत पर टहलने गए किसान की गोली मारकर हत्या, कार सवार हमलावर ने बरसाईं गोलियां