मथुरा। वृंदावन पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त की रात करीब 11:05 बजे सौ फुटा पुल के नीचे से आकाश उर्फ इन्द्रजीत पुत्र लक्ष्मीनारायण, निवासी नगला कमाल, खेरागढ़, आगरा को पकड़ा गया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल नंबर UP85AF8979 और एक अवैध चाकू बरामद किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में आगरा के मलपुरा थाने में भी चोरी और चोरी का सामान बरामद होने से संबंधित मामला दर्ज रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, चौकी प्रभारी अड्डा उपनिरीक्षक रोहित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।