Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
34 दिन की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर सुरीर पहुंचे ‘फौजी’, वनखंडी महादेव का किया जलाभिषेक

मथुरा/सुरीर। श्रावण मास के पावन अवसर पर सुरीर निवासी कंचन सिंह उर्फ फौजी ने आस्था और संकल्प का अनूठा उदाहरण पेश किया। हरिद्वार और केदारनाथ से पवित्र गंगाजल लेकर उन्होंने 34 दिनों की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की और सोमवार को सुरीर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

सोमवार सुबह कंचन सिंह उर्फ फौजी सुरीर बस स्टैंड स्थित देवी मंदिर पहुंचे, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं और शिवभक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद देवी मंदिर से कांवड़ यात्रा निकाली गई, जो नया बाजार और डाकखाना होते हुए सुरीर कला स्थित स्वयंभू वनखंडी महादेव मंदिर पहुंची।

मंदिर पहुंचने पर कंचन सिंह ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया और इसी के साथ उनकी 34 दिवसीय धार्मिक यात्रा संपन्न हुई।

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और शिवभक्त शामिल हुए। डीजे पर बजते भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा सुरीर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

श्रावण मास में संपन्न हुई इस कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।

Previous News

महावन तहसील में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Next News

वृंदावन में अवैध ई-रिक्शाओं पर पुलिस का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान से चालकों में हड़कंप