Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ड्राइवर को महिला सवारी से हुआ प्यार, प्रेमिका संग पत्नी की हत्या कर गोमती में फेंका शव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ओला कार चालक उमेंद्र प्रताप सिंह पर अपनी प्रेमिका आरती वर्मा के साथ मिलकर पत्नी अंजली सिंह की हत्या करने और शव गोमती नदी में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि उमेंद्र की करीब सात महीने पहले एक ओला राइड के दौरान आरती से मुलाकात हुई थी। आरती कॉल सेंटर में काम करती है। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। करीब एक महीने पहले पत्नी अंजली को कथित संबंध की जानकारी हुई, जिसके बाद घर में विवाद होने लगा।

पुलिस के अनुसार, 30-31 जुलाई की रात अंजली की मुंह और गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव को कंबल में लपेटकर कार से इटौंजा ले जाया गया और गोमती नदी में फेंक दिया गया। पत्नी की हत्या के बाद पति ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई।

जांच में सामने आया कि अंजली के करीब 10 लाख रुपये कीमत के 32 जेवर घर से हटाकर आरती को दे दिए गए थे, ताकि यह कहानी बनाई जा सके कि अंजली जेवर लेकर घर छोड़कर चली गई है। 31 जुलाई को गोमती नदी से शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की।

सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उमेंद्र और आरती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृतका के 32 जेवर, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद करने की बात कही है।

Previous News

यूपी में सांपों से मचा हड़कंप: बाराबंकी में अजगर ने हिरण को निगला, गाजियाबाद में बाइक के टायर में छिपा मिला विशाल कोबरा

Next News

आगरा में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, POCSO और SC-ST एक्ट में कार्रवाई