Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में बिगड़ी तबीयत, दो बार हुआ बेहोश; अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली निवासी एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। युवक सिटी सेंटर के सामने स्थित कांवड़ सेवा शिविर के पास अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस नशे के ओवरडोज की आशंका जता रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नरेला का रहने वाला कांवड़िया अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा था। रविवार रात करीब 9 बजे सभी लोग सिटी सेंटर के सामने एक कांवड़ सेवा शिविर में रुके। इसी दौरान युवक पास स्थित लकड़ी की टाल की ओर चला गया और काफी देर तक वापस नहीं आया।

साथियों ने तलाश की तो युवक लकड़ी की टाल के अंदर बेहोशी की हालत में मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक को बाहर लाने के दौरान वहां भीड़ जमा हो गई और उसके कुछ साथियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट भी की, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराया।

कुछ देर बाद युवक की तबीयत फिर बिगड़ गई और वह मुख्य सड़क पर दोबारा बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

ताजमहल में जलाभिषेक की मांग पर अड़ीं हिंदू महासभा की महिला कार्यकर्ता, कांवड़ लेकर पहुंचीं तो पुलिस ने रोका

Next News

यूपी में सांपों से मचा हड़कंप: बाराबंकी में अजगर ने हिरण को निगला, गाजियाबाद में बाइक के टायर में छिपा मिला विशाल कोबरा