एत्मादपुर। भवाईन–संवाई रोड पर देर रात कार सवारों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार को बैक करते समय दो बाइकों में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई।
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार लोगों की पहचान करने तथा उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।