Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 01 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में 214 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित

 

रिपोर्ट: पवन शर्मा/आकाश शर्मा

मथुरा। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को कान्हा माखन ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी शाखाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 214 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ-साथ उन शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के सतत परिश्रम और प्रेरणादायी शिक्षण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की सफलता में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

समारोह के मुख्य अतिथि मृदुल कृष्ण शास्त्री ने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है। इससे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ने के साथ अन्य छात्र-छात्राओं को भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और भक्ति को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। मृदुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शिक्षा के साथ जब संस्कार और भक्ति का समन्वय होता है, तब व्यक्ति जीवन में आने वाली चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सफलता की ओर आगे बढ़ सकता है।

समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों के सम्मान से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Previous News

तहसील दिवस से गायब अफसरों का कटेगा वेतन, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने दी चेतावनी

Next News

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर के नीचे आराम कर रहे कांवड़ियों पर गिरा लोहे का गार्डर, दो की मौत