Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 01 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जैंत पुलिस की कार्रवाई

मथुरा। जैंत थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई की रात करीब 8 बजे जैंत थाना क्षेत्र के ग्राम मानवेन्द्र नगर से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान 20 वर्षीय पंकज पुत्र संजय, निवासी ग्राम कोटा थाना जैंत, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जैंत में मुकदमा संख्या 524/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक शिव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous News

बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की गोष्ठी, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन

Next News

मथुरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं