Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 31 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर का टायर फटा, भीषण हादसे में 14 घायल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट क्रूजर का अचानक टायर फट गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा भिड़ा।

हादसे में चालक समेत 14 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में मध्य प्रदेश के श्रद्धालु शामिल हैं, जो अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

सुबह 4 बजे सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त ओजस्वी राज, ठेकेदारों को अल्टीमेटम- 10 अगस्त तक पूरा करें काम

Next News

रणथंभौर के दो बाघ बने मिसाल, 'मछली' और 'डॉलर' ने रचा वन्यजीव संरक्षण का इतिहास