Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 31 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
खेत में निकला 10 फीट लंबा 25 किलो का अजगर, आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा

राजस्थान के अलवर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे लोगों की नजर करीब 10 फीट लंबे और 25 किलो वजनी विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर करीब 200 ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जो पूरे अभियान को देखने के लिए मौजूद रही।

रेस्क्यू के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास सरिस्का के जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव आबादी वाले इलाकों में आ सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Previous News

सावन के पहले दिन स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे द्वारकाधीश, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Next News

भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका