Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अधिक मास से पहले डीग प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने 84 कोस परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

आगामी अधिक मास को ध्यान में रखते हुए डीग जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। गुरुवार को जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने कोथरा गेट से निरीक्षण की शुरुआत की और सांवई, नगला दांदू, बहज, डीग, दिदावली, टाकौली, खोह और चुल्हेरा सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों तक मार्ग की स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अधिक मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कच्चे मार्ग से अतिक्रमण हटाने, कंटीली झाड़ियों की सफाई, नालियों की साफ-सफाई और मार्ग को समतल बनाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, सभी हैंडपंप चालू रखने और श्रद्धालुओं के लिए छाया की व्यवस्था हेतु शेड लगाने को कहा गया। विद्युत विभाग को भी झुके हुए बिजली पोल को ठीक करने के निर्देश दिए गए।

Previous News

गैरेज में खड़ी कार में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया काबू

Next News

केनरा बैंक की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला