Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चलती ट्रेन से उतरते समय महिला यात्री गिरी, आरपीएफ की तत्परता से बची जान

विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इसी बीच गुरुवार को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सुमन बघेल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को प्राथमिक सहायता दी और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रेलवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान अनीता (40 वर्ष), पत्नी शिवकुमार, निवासी प्रेम नगर, नांगलोई, दिल्ली के रूप में हुई है। बताया गया कि वह महाकौशल एक्सप्रेस से सामान्य टिकट पर मथुरा आई थीं। ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही उतरने की कोशिश के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गईं।

आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, आरपीएफ और चिकित्सा टीमें लगातार मुस्तैद हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 
 
Previous News

जिला अस्पताल में दो दिवसीय एचआईवी जागरूकता शिविर का शुभारंभ, मरीजों को दी गई निशुल्क परामर्श और जांच की सुविधा

Next News

सावन के पहले दिन कर्तव्य पथ फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान शुरू, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश