Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में महिला पदयात्रा को लेकर प्रेस वार्ता, मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना

हाथरस में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने “नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया फिर अपमान” जन आक्रोश महिला पदयात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 17 तारीख को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला संबंधी बिल को सपा, कांग्रेस और टीएमसी सहित अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन नहीं दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि देश की आधी आबादी विकास और उन्नति में बराबर की भागीदारी निभाए। मंत्री ने कहा कि जिन दलों के परिवार की महिलाएं स्वयं उच्च पदों पर हैं, उन्हें इस बिल का समर्थन करना चाहिए था।

उन्होंने बताया कि महिला पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर जनजागरण करना है।

Previous News

हाथरस में महिला पदयात्रा को लेकर प्रेस वार्ता, मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना

Next News

बद्रीनाथ धाम मंदिर पर फूल बंगला एवं भव्य दिव्य महा अभिषेक में उमड़ा भक्तों का सैलाब