Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पूरे साल चला आगरा पुलिस का साइबर ठगों पर हंटर, 8 करोड़ लौटाए, 25 करोड़ किए फ्रीज

बढ़ते साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर आगरा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2025 से अप्रैल 2026 के बीच साइबर ठगी के मामलों में करीब 8 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए हैं, जबकि करीब 25 करोड़ रुपये संदिग्ध खातों में फ्रीज किए गए हैं।

इस दौरान पुलिस ने दर्जनों साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की रकम का पता भी लगाया जा चुका है, जिसे जल्द पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया जारी है।

डीसीपी साइबर आदित्य सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Previous News

संगम तट पर हनुमान कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले— सनातन का संदेश हर जिले से पाकिस्तान तक पहुंचे

Next News

हाई टेंशन लाइन से टकराया गेहूं लदा ट्रक, लगी आग, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा