मथुरा में श्री श्याम लखदातार परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडी चौराहा स्थित बादल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर किया गया। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया तथा आगामी धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से बादल अग्रवाल को श्री श्याम लखदातार परिवार, मथुरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन सेवा, धर्म और समाजहित के कार्यों को नई गति देगा तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा।
अध्यक्ष बनने के बाद बादल अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर सेवा, धर्म और समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों तक संगठन की सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंच सकें। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता देने की बात कही।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष राहुल (पोशाक जी वालों) ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्याम लखदातार परिवार भविष्य में धार्मिक आयोजन, समाजहित के कार्यक्रम और जनसेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करेगा, जिससे संगठन की सामाजिक भूमिका और अधिक सशक्त हो सके।