Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बंद मकान में मिला युवक का शव, पत्नी ताला लगाकर फरार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक बंद मकान से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फरहान के रूप में हुई है। घटना के बाद उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर लापता बताई जा रही है। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी और पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही ताजगंज थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के पीछे हत्या की साजिश हो सकती है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस लापता पत्नी की तलाश में जुटी है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है

Previous News

कूलर में उतरे करंट ने ली मासूम की जान, आगरा के बाह में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम

Next News

दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने बनाया आखिरी वीडियो, आत्महत्या से पहले लगाए गंभीर आरोप