Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेले से पहले एक्शन में नगर निगम, गोवर्धन मार्गों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर मथुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आगामी दिनों में गोवर्धन में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में देशभर से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने गोवर्धन जाने वाले प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और जाम मुक्त आवागमन उपलब्ध कराना है, ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, जिससे वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित न हो। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कई बार व्यापारियों और दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के लिए समझाया गया, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद दोबारा अतिक्रमण कर लिया जाता है।

इसी वजह से नगर निगम के प्रवर्तन दल को लगातार कार्रवाई करनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि मुड़िया पूर्णिमा मेला संपन्न होने तक निरंतर जारी रहेगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि अतिक्रमण मुक्त मार्गों से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और मेले का संचालन अधिक व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा सकेगा।

Previous News

यूपी में 29 जुलाई को भी भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

Next News

मथुरा के छाता हाईवे पर भीषण हादसे से लगा लंबा जाम, संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास घंटों थमी रफ्तार