Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बस कुछ ही देर में जारी होगा UP Board 10वीं का रिजल्ट, 4 बजे आएगा परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) का परिणाम आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण साइट धीमी हो सकती है।

10वीं 12वीं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा results.digilocker.gov.in पर भी जारी किया जाएगा.

Previous News

दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात, दुल्हन करती रह गई इंतजार

Next News

युवक की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, शव लेकर एसपी कार्यालय पर किया हंगामा