Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 26 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा हादसा! हाई बार से सिर के बल गिरे इंग्लैंड के जिम्नास्ट, अस्पताल पहुंचाया गया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक दिल दहला देने वाला हादसा देखने को मिला। इंग्लैंड के 19 वर्षीय जिम्नास्ट गेब्रियल लैंगटन पुरुष टीम फाइनल के दौरान हाई बार से सिर के बल नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि प्रतियोगिता को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया।

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष टीम जिम्नास्टिक्स फाइनल के दौरान इंग्लैंड के युवा जिम्नास्ट गेब्रियल लैंगटन हाई बार पर अपना रूटीन पूरा कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ बार से छूट गया और वे सीधे सिर के बल फ्लोर पर जा गिरे। हादसे के बाद पूरे एरिना में सन्नाटा छा गया और मेडिकल टीम तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ी।

लैंगटन कई मिनट तक जमीन पर पड़े रहे। मेडिकल स्टाफ ने उनकी गर्दन और सिर को स्थिर करने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के कारण प्रतियोगिता को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

बाद में टीम इंग्लैंड और ब्रिटिश जिम्नास्टिक्स ने राहत भरी जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में कई स्कैन किए गए, जिनमें किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई। लैंगटन पूरी तरह होश में थे, डॉक्टरों से बात कर रहे थे और उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर मेडिकल निगरानी में टीम होटल भेज दिया गया।

इस हादसे के बावजूद इंग्लैंड की टीम ने प्रतियोगिता पूरी की, लेकिन गोल्ड मेडल नहीं जीत सकी। कनाडा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि इंग्लैंड को रजत और ऑस्ट्रेलिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Previous News

हाथरस में 27 जुलाई को निकलेगी गौ सम्मान यात्रा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा दो लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

Next News

वृंदावन में बनेगा रोपवे, 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी होंगे तैनात; सीएम योगी ने दिए बड़े निर्देश