Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में 85 लाख की सोने की लूट! दिल्ली हाईवे पर व्यापारी के कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी लूट की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोवर्धन चौराहे से करीब 200 मीटर आगे जैन चौरासी मंदिर के सामने दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के कर्मचारी को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक बदमाश करीब 80 से 85 लाख रुपये मूल्य की सोने की धातु लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ, स्वाट टीम, एसओजी टीम समेत थाना हाईवे की कई पुलिस टीमें पहुंच गईं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान व्यापारी के कर्मचारी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। लूट की रकम और वारदात की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

 
 
Previous News

गिरते पत्थरों के बीच फरिश्ता बनी NHAI टीम, 7 महीने के मासूम की बचाई जान

Next News

50 लाख की रंगदारी केस में हिंदू रक्षा दल का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा