Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट तहसील पर कांग्रेस का हल्ला बोल, महंगाई और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

मांट (मथुरा)। गुरुवार को मांट तहसील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कथित चढ़ावा/चंदा चोरी के मामलों तथा जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी राधे कृष्णा फार्म हाउस के बाहर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। तहसील गेट पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शन सभा में बदल गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, महंगाई, भ्रष्टाचार और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने तथा संबंधित मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज और लगातार बढ़ती महंगाई सरकार की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मूल मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है।

कार्यक्रम का संचालन मांट ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय और ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया। प्रदर्शन में विक्रम बाल्मीकि, शिवदत्त चतुर्वेदी, गंगा शरण दीक्षित, खचेर माल, करविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, सतीश चंद्र दुबे, जयगोपाल शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, सतवीर शर्मा, प्रमोद पाठक, हाशिम, रवि खरे, अजीम शाह, बालवीर प्रधान, हाकिम सिंह, टिंकू धनगर, धर्मेंद्र सिंह, अमित दीक्षित, राजेश सारस्वत, उमेश शर्मा, आसिफ कुरैशी, ठाकुर भगवान सिंह, दीपक सिंह, आशुतोष भारद्वाज, चंदप्रकाश सिंह, मनीष चौधरी, मोहित चौधरी, लक्ष्मी नारायण, दिलशाद खान और राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

मथुरा के संस्कृति अस्पताल में शुरू हुई HIMS की आयुर्वेद और नेचुरोपैथी सेवाएं, अब विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे प्राकृतिक उपचार

Next News

25 जुलाई को होगा 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' कार्यक्रम, युवाओं को किया जाएगा जागरूक