Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चार जिलों की मेडिकल टीमें रहेंगी तैनात

गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के शुभारंभ के साथ ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन की प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 मोबाइल मेडिकल टीमें, 25 एंबुलेंस और 50 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर भी स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे मेले के दौरान लगातार निगरानी रखेंगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि इस वर्ष मेले में मथुरा के अलावा आगरा, हाथरस, कासगंज और फिरोजाबाद जनपदों की स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अपनी सेवाएं देंगी। विभाग का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुचारु और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Previous News

देहरादून में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाएं

Next News

फर्जी FASTag गिरोह का भंडाफोड़: यूपी STF ने दो आरोपियों को दबोचा, टोल टैक्स और चालान में करोड़ों की चपत