Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नाबालिग से दुष्कर्म कर 26 सप्ताह की गर्भवती बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उत्तराखंड के चमोली जिले में नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के मामले में थाना थराली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना थराली में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग बेटी लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। अस्पताल में जांच और अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टरों ने उसे 26 सप्ताह की गर्भवती बताया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोप लगाया कि अजय कुनियाल निवासी मल्ला मुन्दोली, थाना देवाल ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना थराली में बीएनएस की धारा 61(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(j)(ii)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर थाना थराली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया और 22 जुलाई 2026 को आरोपी अजय कुनियाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
Previous News

श्रावणी मेला 2026: अंतिम चरण में तैयारियां, 28 जुलाई से होगा शुभारंभ

Next News

बहराइच में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की बेरहमी से हत्या, गांव में मचा हड़कंप