Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
होटल-गेस्ट हाउस संचालकों और अधिकारियों के बीच संवाद, नियमों में सरलीकरण व उत्पीड़न न होने का मिला आश्वासन

मथुरा। लखनऊ और दिल्ली में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद होटल और गेस्ट हाउसों पर चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के बीच मथुरा में होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बीएसए इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न करना नहीं है। प्रशासन नियमों में सरलीकरण और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत है, लेकिन सरकारी मानकों का पालन भी आवश्यक है। उन्होंने संचालकों से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक कमियों को पूरा करने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने कहा कि प्रशासन सभी संबंधित विभागों के समन्वय से होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे संचालकों को राहत देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे होम-स्टे और गेस्ट हाउस संचालकों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा सरल प्रक्रिया के तहत पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और अन्य संचालकों को भी मानकों की पूर्ति के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों और विभाग द्वारा संचालकों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक व्यवसायियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम व्यापारियों का हरसंभव सहयोग करेगा। वहीं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ सहायक उमेश शर्मा ने बताया कि सरकार की होम-स्टे योजना के तहत छोटे मकानों को भी रोजगार का माध्यम बनाया जा सकता है और इसके लिए सरल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी विभागीय अधिकारियों का व्यापार मंडल और होटल एसोसिएशन की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवाद कार्यक्रम व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का माध्यम बनेगा। वहीं मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के बजाय उन्हें आवश्यक मानकों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देने और नियमों को सरल बनाने की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शशिभानु गर्ग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन

Previous News

चित्रकूट फिर शर्मसार! 10 दिन में दूसरा गैंगरेप, NEET छात्रा से दरिंदगी के बाद मचा हड़कंप

Next News

श्रावणी मेला 2026: अंतिम चरण में तैयारियां, 28 जुलाई से होगा शुभारंभ