Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में बड़ी कार्रवाई: नाबालिग की शादी पुलिस ने रुकवाई, बिना दुल्हन लौटी बारात

हाथरस के नगला अलगजी गांव में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी की शादी रुकवा दी। देर रात मिली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चल रही विवाह की रस्मों को तुरंत बंद करा दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इगलास से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा, जिससे विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया।

यह शादी हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला अलगजी गांव में आयोजित की जा रही थी। जैसे ही नाबालिग विवाह की सूचना पुलिस को मिली, टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किशोरी को अपनी सुरक्षा में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

मामले को आगे की जांच के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति दस्तावेजों के आधार पर किशोरी की उम्र का सत्यापन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है।

समिति के सामने किशोरी के परिजन भी उपस्थित हुए हैं। बताया गया कि किशोरी के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस ने नाबालिग विवाह पर सख्त रुख अपनाया है।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 4 मोबाइल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

Next News

महंगाई के खिलाफ मजदूरों का फूटा गुस्सा, 20 हजार वेतन की मांग