हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र की बोह घाटी में बादल फटने से भीषण तबाही मच गई। अचानक आए फ्लैश फ्लड की चपेट में आकर करीब 18 घर, एक स्कूल और कई अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई गौशालाओं और मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
उधर, हिमाचल के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। चंबा सहित कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कई सड़कें बंद हो गई हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।हिमाचल के कांगड़ा में बादल फटा, फ्लैश फ्लड से मची तबाही; 18 घर, स्कूल और कई इमारतें क्षतिग्रस्तहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बोह घाटी में बादल फटने से फ्लैश फ्लड आ गया। 18 घर, स्कूल और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। राहत-बचाव कार्य जारी है और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।