Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
होशियारपुर में AAP सरपंच की बेरहमी से हत्या, पहले कार से कुचला फिर तलवारों से किए ताबड़तोड़ वार

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि हमलावर पहले सरपंच को कार से कुचलकर गिराया और इसके बाद तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सरपंच को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान सतपाल सिंह के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के आनंदगढ़ गांव के मौजूदा सरपंच और आम आदमी पार्टी के नेता थे। घटना मंगलवार देर शाम उस समय हुई जब कुछ हमलावर कथित रंजिश के चलते उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले उन्होंने सरपंच पर कार चढ़ाई और फिर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

सरपंच के बेटे राहुल ने बताया कि वह अपने पिता को कार से अस्पताल ले जा रहा था, तभी हमलावरों ने रास्ते में दोबारा रोककर हमला करने की कोशिश की। किसी तरह वह पुलिस थाने तक पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही उसके पिता ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद में सरपंच ने समझौता कराने का प्रयास किया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Previous News

'मैं संत नहीं हूं...' विवादों पर पहली बार खुलकर बोलीं राधे मां, परिवार और आरोपों पर भी दिया जवाब

Next News

मथुरा पहुंचे सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर, उर्वरक उपलब्धता और सहकारी समितियों की समीक्षा की