Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भंडारे में सब्जी बनाते समय पलटी गर्म कढ़ाई, 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलसी

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत एक भंडारे के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय गर्म सब्जी से भरी कढ़ाई पलटने से 65 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल महिला की पुत्री ने बताया कि रामवती (65 वर्ष) पत्नी राम सिंह, निवासी अर्जुनपुरा, थाना गोविंद नगर, हलवाइयों के साथ भंडारों में पूरी बेलने का कार्य कर अपने जीवन-यापन करती हैं।

बताया गया कि थाना हाईवे क्षेत्र के देवीपुर में आयोजित एक भंडारे के दौरान रामवती सब्जी की कढ़ाई के पास बैठी थीं। इसी दौरान सब्जी चलाते समय गर्म सब्जी से भरी कढ़ाई अचानक पलट गई, जिससे उबलती सब्जी उनके ऊपर गिर गई और वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के बाद मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घायल महिला की पुत्री ने बताया कि उनकी मां का कोई सहारा नहीं है और वह मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करती हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर संकट गहरा गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी भंडारों में खाना बनाते समय सुरक्षा मानकों का पालन किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Previous News

डिंपल यादव के पोस्टरों से सपा का बड़ा सियासी संदेश, छात्रों के मुद्दे पर युवाओं को साधने की तैयारी

Next News

'आजकल पतियों की हत्याएं हो रही हैं, मुझे बचा लीजिए...' मेरठ के युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी से बताई जान का खतरा