Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की रात करीब 10:38 बजे अन्नपूर्णा पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान भानप्रताप सिंह (40 वर्ष) पुत्र महाराज सिंह, निवासी ग्राम बम्होरी, पोस्ट बम्बोरी, थाना बक्स्वाहा, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु.अ.सं. 479/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का वर्तमान आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे से संबंधित दर्ज है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आंचल, हेड कांस्टेबल शिशुपाल, राहुल यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार तथा आरक्षी संतवीर कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से की।

Previous News

ऑपरेशन प्रहार: बरसाना पुलिस ने 200 पौवा हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

Next News

पटना में बीजेपी का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, पथराव के बाद बढ़ा सियासी तनाव