Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज और नंगे पैर आश्रम तक पहुंचना चर्चा का विषय बन गया।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट और अनुष्का सादगीपूर्ण वेशभूषा में, चेहरे पर मास्क लगाए और नंगे पैर आश्रम की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए और कुछ समय आश्रम में बिताया।

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे हों। इससे पहले भी दोनों कई बार आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने यहां आ चुके हैं। हाल के महीनों में भी उनकी ऐसी यात्राएं चर्चा में रही हैं।

Previous News

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में विधानसभा घेरने पहुंचे सपाई, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

Next News

मथुरा: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सुरीर पुलिस की कार्रवाई