Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महंत दिनेन्द्र दास ने निष्कासन की खबरों को बताया भ्रामक, बोले- ट्रस्ट की बैठक में होंगे कई अहम फैसले

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और श्री पंच निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास ने अपने निष्कासन की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने न सिर्फ इन दावों का खंडन किया, बल्कि ट्रस्ट की आगामी बैठक के एजेंडे की भी जानकारी दी।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं श्री पंच निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास ने प्रेस वार्ता कर अखाड़े से निष्कासन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को दिल्ली में हुई बैठक में उन्हें अखाड़े से बाहर किए जाने की जो खबरें सामने आईं, वे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। महंत ने दावा किया कि श्री पंच निर्मोही अखाड़ा के कुल 19 पंचों में से 13 पंच उनके साथ हैं, जबकि कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

महंत दिनेन्द्र दास ने बताया कि 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे मणिरामदास छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में ट्रस्ट के तीन रिक्त पदों को भरने, राम मंदिर में आने वाले दान की काउंटिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट की बैठक में जो भी निर्णय सर्वसम्मति या नियमानुसार लिए जाएंगे, वे सभी सदस्यों के लिए मान्य होंगे और उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

हाउस अरेस्ट के बाद किसान नेता संजय यादव का सरकार पर हमला, बोले- मंत्री को बचाने के लिए हो रही तानाशाही

Next News

मुड़िया संत आश्रम के सामने सुधरा रास्ता, इंटरलॉकिंग बिछने से श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत