Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रज दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 6 घायल; जिला अस्पताल में भर्ती

मथुरा में ब्रज दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ऑटो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र में तहसील सदर के सामने श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो पलट गया। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए श्रद्धालुओं का एक दल पिछले दो दिनों से ब्रज दर्शन पर था।

मंगलवार को श्रद्धालु महावन, गोकुल और रमणरेती के दर्शन करने के बाद वृंदावन लौट रहे थे। इसी दौरान तहसील सदर के सामने सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायल श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। दुर्घटना में मधु, शंकर, प्रतीक, रेशम, मेघा और रितु घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Previous News

चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, गोवर्धन पुलिस ने अडींग बाईपास से दबोचा

Next News

जलभराव से राहत की तैयारी, नगर आयुक्त ने मसानी-भूतेश्वर पाइपलाइन का किया निरीक्षण