Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया मेले से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

मुड़िया मेले से पहले मथुरा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोवर्धन के भातू कॉलोनी में पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की देशी शराब बरामद की गई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत 20 जुलाई 2026 को गोवर्धन थाना पुलिस के सहयोग से भातू कॉलोनी में छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान अत्तो पुत्र सुन्नो के घर से हरियाणा राज्य की करीब 10 पेटी यानी 452 पौवे देशी शराब तथा उत्तर प्रदेश की 225 पौवे यानी लगभग 45 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

इस मामले में अत्तो पुत्र सुन्नो, राहुल पुत्र अत्तो और अनीता पत्नी अत्तो के विरुद्ध थाना गोवर्धन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बरामद शराब को मुड़िया मेले में अवैध रूप से सप्लाई करने के उद्देश्य से एकत्र किया गया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Previous News

कोसी में बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा - एसडीएम बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई

Next News

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन