Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
झज्जर में दर्दनाक हादसा: बछड़े को बचाने कुएं में उतरे 4 लोगों की मौत, जहरीली गैस बनी काल

हरियाणा के झज्जर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बछड़े को बचाने की कोशिश में चार लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक-एक करके कुएं में उतरे थे, लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, एक बछड़ा कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए गांव के लोग मदद के लिए आगे आए। इसी कोशिश में चार लोग कुएं के अंदर उतर गए।

बताया जा रहा है कि कुएं के अंदर जहरीली गैस फैली हुई थी। गैस के संपर्क में आते ही चारों लोग बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल सके। काफी प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें कुएं से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दलबीर, नरेंद्र, मोनू और प्रवासी मजदूर रामे के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद चारों लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक बेजुबान जानवर को बचाने की कोशिश में चार लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा बेहद अचानक हुआ और किसी को अंदाजा नहीं था कि कुएं के अंदर जहरीली गैस मौजूद हो सकती है।

Previous News

देश के 70% हिस्से में बादल छाए:25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे; असम में बाढ़ से 5 की मौत

Next News

कानपुर में 100 करोड़ के नेटवर्क मार्केटिंग घोटाले का खुलासा, 60 हजार लोगों को फंसाने का आरोप