Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में बड़ी कार्रवाई: महिला टिप्पणी मामले में लापरवाही पर सदर थाना प्रभारी निलंबित, एसएसपी श्लोक कुमार का एक्शन

एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा में महिला से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में लापरवाही बरतने पर कड़ा एक्शन लेते हुए सदर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामले के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीएसए कॉलेज मार्ग स्थित मंशापुरी कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा अपने मोबाइल के माध्यम से उसके खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसके बाद आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई, और जमानत के बाद सदर थाना प्रभारी ने आरोपी को उसका मोबाइल भी लौटा दिया। इसी मोबाइल में कथित रूप से महिला के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के साक्ष्य मौजूद थे।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही एसएसपी श्लोक कुमार ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से सदर थाना प्रभारी सुधीर कुमार नागर को निलंबित कर दिया।

फिलहाल सदर थाने का चार्ज किसी अन्य अधिकारी को नहीं सौंपा गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से पूरे सिस्टम में सख्ती का संदेश गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Previous News

केदारनाथ धाम के कपाट खुले: ‘हर हर महादेव’ की गूंज से जीवंत हुआ पूरा धाम

Next News

भीषण गर्मी का कहर: मथुरा जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के बढ़े मामले