Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें - मलबे से 2 साल के मासूम का शव निकाला

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा तथा माता वैष्णो देवी यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उत्तराखंड में भी लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ और कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रभावित हुई है। केदारनाथ मार्ग पर घोड़ा-खच्चर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, जबकि कई मार्गों पर आवागमन बाधित होने की खबर है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने यात्रियों और तीर्थयात्रियों को भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और सड़क बाधित होने जैसी संभावित परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित विभागों की आधिकारिक मौसम और यात्रा संबंधी अपडेट जरूर देखें तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करें।

Previous News

काम 4 घंटे का है तो आधी सैलरी दे दीजिए', IAS रिंकू सिंह राही का सरकार को पत्र

Next News

मेरठ में प्रेमी बना कातिल, जहरीला इंजेक्शन देकर नर्स की हत्या