Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सरयू नदी में नाव पर मटन-बियर पार्टी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

अयोध्या। अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में नाव पर मटन और बियर पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तार घाट का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक नदी के बीच नाव पर बैठकर बियर पीते और मटन पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।

पुलिस ने इस मामले में लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब सरयू नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Previous News

सरकार बोली - वांगचुक की किडनी खराब हो सकती थी - उन्हें इलाज की जरूरत - प्राइवेट हॉस्पिटल भेजने की मांग

Next News

मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, मथुरा जंक्शन की सेकंड एंट्री का हो रहा सौंदर्यीकरण