Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
'हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है'— डीएम, डीआईजी और एसएसपी ने संभाली स्वच्छता अभियान की कमान

मथुरा/वृंदावन। ब्रज भूमि की पावनता, स्वच्छता और सुंदरता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (आगरा परिक्षेत्र) शैलेश कुमार पांडेय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने "हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" का नारा देते हुए वृंदावन परिक्रमा मार्ग के विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वयं श्रमदान किया। इस दौरान सड़कों की सफाई, मार्गों के किनारे जमा कचरे को हटाने तथा पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का कार्य किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकारियों ने वृंदावन की गलियों, मंदिरों के आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से ब्रज धाम की पवित्रता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पूर्णतः बहिष्कार करने तथा गीले और सूखे कचरे को खुले में या सड़कों पर फेंकने के बजाय हमेशा निर्धारित कूड़ेदानों (डस्टबिन) का ही उपयोग करने का आग्रह किया।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ ब्रज केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने का आह्वान किया। यह अभियान ब्रज को स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 
 
Previous News

राधापुरम विस्तार योजना में बदहाल सड़कें, गंदगी और अंधेरे से त्रस्त लोग; नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

Next News

तोते की तलाश में मालिक ने रखा ₹1 लाख का इनाम, लौटाने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार