Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट बिजलीघर से मिर्ताना तक 8.5 किमी सड़क मरम्मत कार्य का विधायक राजेश चौधरी ने किया शुभारंभ

मथुरा/मांट। मांट-नौहझील मार्ग पर बिजलीघर के सामने से घड़ी बालकिशन होते हुए मिर्ताना तक जाने वाले लगभग 8.5 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस सड़क के निर्माण एवं मरम्मत से घड़ी बालकिशन, नगला बासुदेव, मिर्ताना, हरनाल समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम होगी।

शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में सड़क विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की कोई भी सड़क जर्जर न रहे और आम जनता को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पदम सिंह शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए समर्पित है तथा सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन दीपक शास्त्री ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक राजेश चौधरी का पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Previous News

मुड़िया मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

Next News

संत की हत्या करने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली