Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
द्वारका एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, लोहे की सरिया सीने में घुसने से कैब चालक की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लोहे की सरिया से लदे एक ई-रिक्शा से टक्कर के बाद सरिया कैब की विंडशील्ड तोड़ते हुए चालक के सीने में जा घुसी। हादसे में कैब चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह हादसा गुरुग्राम के सेक्टर-36ए के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, एक हुंडई ऑरा कैब आगे चल रहे लोहे की टीएमटी सरिया से लदे ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा से बाहर निकली सरिया कार की विंडशील्ड को चीरते हुए चालक के सीने और गर्दन में जा धंसी।

हादसे में कैब चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में बैठी महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सरिया सुरक्षित तरीके से लदी थी या नहीं तथा हादसे के लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार थी।

 
 
Previous News

धनबाद डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Next News

राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार