Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मां की गोद से 6 महीने का मासूम अगवा, रेलवे स्टेशन के बाहर से बच्चे का अपहरण

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 महीने के मासूम बच्चे का उसकी मां की गोद से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय रोशनी सूरज साहू अपने छह महीने के बेटे आर्यन के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर फ्लाईओवर के नीचे सो रही थीं। बताया गया कि वह पति से विवाद के बाद गुजरात के वापी से कल्याण आई थीं और रात होने के कारण वहीं रुक गईं।

सुबह जब उनकी आंख खुली तो उनकी गोद से मासूम आर्यन गायब था। इसके साथ ही उनका मोबाइल फोन भी नहीं मिला। घबराई महिला ने तुरंत महात्मा फुले पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण और चोरी का मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष जांच टीमें गठित की हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ऑटो चालकों, फेरीवालों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि बच्चे की सुरक्षित बरामदगी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है।

 
 
Previous News

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, कई मजदूरों की मौत

Next News

प्रेमिका के मामा पर जहर देकर हत्या का आरोप, मौत से पहले युवक ने बनाया वीडियो