Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हीरो बाइक शोरूम में चोरी, ताला तोड़कर 85 हजार रुपये ले उड़े बदमाश

संवाददाता शोभित कुमार शर्मा 

हाथरस
के सासनी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बाइक शोरूम को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी पार कर दी। आगरा रोड स्थित इस शोरूम में देर रात हुई चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुरानी सब्जी मंडी निवासी मयंक सिंघल का ‘क्वालिटी मोटर्स’ के नाम से हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम सासनी कोतवाली चौराहे के पास स्थित है। बीती रात अज्ञात चोर शोरूम के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखी करीब 85 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।सुबह जब शोरूम स्वामी मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई,

जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मयंक सिंघल ने मामले में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में हुई इस वारदात से व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

Previous News

BA की छात्रा ने की खुदकुशी पिता को चाय पिलाने के बाद गले लगाया फांसी का फंदा

Next News

पेट्रोल पंप संचालक के पिता की हत्या, परिचित के निर्माणाधीन मकान में मिला शव