Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन प्रहार के तहत गोविंदनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 177 ग्राम अल्प्राजोलम के साथ तस्कर गिरफ्तार

मथुरा की गोविंदनगर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ अल्प्राजोलम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत गोविंदनगर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महाविद्या चौराहे के पास शनिदेव मंदिर की ओर कार्रवाई करते हुए रामबाबू, निवासी अर्जुनपुरा, थाना गोविंदनगर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 177 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना गोविंदनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

700 से अधिक जीआरपी और आरपीएफ जवानों के हवाले मुड़िया पूर्णिमा मेला, रेलवे स्टेशनों पर रहेगा कड़ा सुरक्षा घेरा

Next News

11 यूपी बटालियन NCC की पहली एलुमनाई मीट, तीन दशक पुराने कैडेटों का हुआ ऐतिहासिक मिलन