Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार - कांच मंदिर वाली गली से दबोचा गया आरो

मथुरा की वृंदावन थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वृंदावन थाना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान कांच मंदिर वाली गली के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालू गोस्वामी उर्फ मुंशी, निवासी जोगी गली, होली गेट, थाना कोतवाली मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को 16 जुलाई की रात करीब 10 बजकर 26 मिनट पर संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

फरह पुलिस के हत्थे चढ़े 25-25 हजार के दो इनामी, जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार

Next News

700 से अधिक जीआरपी और आरपीएफ जवानों के हवाले मुड़िया पूर्णिमा मेला, रेलवे स्टेशनों पर रहेगा कड़ा सुरक्षा घेरा